तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण का पुलिस ने 20 घंटे के भीतर किया खुलासा

तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण का पुलिस ने 20 घंटे के भीतर किया खुलासा

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी

तंत्र-मंत्र जादू टोने के लिए किया जा रहा था बच्चे का अपहरण, हरिद्वार पुलिस की तत्काल कार्यवाही से किया गया बच्चे को अभियुक्त सहित रिकवर

बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में दो आरोपियों की संलिप्तता भी आयी सामने, जोर शोर से तलाश में जुटी थी झबरेड़ा पुलिस

बच्चे की सकुशल बरामदगी पर लगा बधाईयों का अंबार, जनता ने जताया पुलिस का आभार

भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गायब हो गया है और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। मामले को संजीदगी से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा द्वारा उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

मामले का पता चलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित कर जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंप सर्विलांस लेंस हेल्प के लिए सीआईयू प्रभारी रुड़की को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गठित पुलिस टीम ने अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल लोकेशन जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से एक संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को पकड़ उस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम बताया।

बालक की बरामदगी प्रकाश मे आये अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खडा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बालक को छोडकर मौके से भाग गया। पास जाने पर ये बात पुख्ता हुई कि यह वही बच्चा था जिसका अपहरण किया गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर वापस हरिद्वार लाया गया। और पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।