मांस मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र में रैपिडों ने करी मांस डिलीवरी, संतो ने फूंका पुतला

मांस मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र में रैपिडों ने करी मांस डिलीवरी, संतो ने फूंका पुतला

हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑनलाइन के माध्यम से मांस की डिलीवरी किए जाने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। वहीं आज साधु-संतों द्वारा रैपिडो फ़ूड कंपनी का पुतला फूँका और अपना विरोध दर्ज कराया। हरिद्वार नगर निगम ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी रैपिडो को नोटिस जारी कर दिया है। नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि हरिद्वार के धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से गंगा घाटों के आसपास, मांस और मांसाहारी वस्तुओं की ऑनलाइन डिलीवरी गंभीर आपत्ति का विषय है। निगम ने इसे धार्मिक मर्यादाओं, पारंपरिक मान्यताओं और जनभावनाओं का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा बायलॉज में भी इसका उल्लेख है और इस क्षेत्र में मांस मदिरा प्रतिबंधित है हमारे द्वारा रैपिडो फ़ूड कंपनी को नोटिस दिया गया है और अगर आवश्यकता पड़ी तो क़ानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं संतो का कहना है कि हरिद्वार करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां की धार्मिक पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा से जुड़े संतों ने प्रशासन से मांग की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। संतों का कहना है कि यदि प्रतिबंधित क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहीं तो इससे धर्मनगरी की छवि और धार्मिक वातावरण प्रभावित होगा। इस लिए इस तरह के ऑनलाइन कंपनियों पर प्रशासन को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।