अरविंद पांडे पहुंचे वंदना कटारिया के घर, वंदना कटारिया को बनाया हरिद्वार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का ब्रांड अंबेडकर

अरविंद पांडे पहुंचे वंदना कटारिया के घर, वंदना कटारिया को बनाया हरिद्वार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का ब्रांड अंबेडकर

एंकर:- भारतीय हॉकी में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली भारतीय हॉकी महिला टीम की सदस्य वंदना कटारिया के घर उनके परिवार से मिलने आज उत्तराखंड के खेल मंत्री हरिद्वार जनपद के रोशनाबाद गांव में पहुंचे। ओलंपिक में अपनी अलग पहचान साबित करने वाली भारतीय महिलाओं की टीम की सदस्य वंदना कटारिया का गांव इन दिनों किसी वीआईपी गांव से कम नहीं है जहां हर दिन कोई ना कोई विशेष व्यक्ति उनके घर पहुंचकर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दे रहा है।

भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा टोक्यो ओलंपिक ने शानदार खेल दिखाए जाने के बाद टीम की महत्वपूर्ण सदस्य वंदना कटारिया उनको शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है जहां लगातार लोगों ने और उनके परिवार को शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं इसी क्रम में आज उत्तराखंड के खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम रोशनाबाद पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और वंदना कटारिया के उज्जवल भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं दी इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि वंदना कटारिया ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है तो वही उत्तराखंड का नाम भी उनके द्वारा रोशन हुआ है वे सरकार की ओर से वंदना के परिजनों को शुभकामनाएं देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं कि जो उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपनी लड़की को खेल के प्रति प्रेरित किया जिस कारण से उत्तराखंड और भारत को वंदना के रूप में एक शानदार खिलाड़ी प्राप्त हुआ नेशनल खिलाड़ी बंदना कटारिया के गांव की सड़क के संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्दी उनके घर तक पहुंचने वाली सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी। वही अपनी बहन के कारण परिवार का सम्मान होने से वंदना कटारिया के भाई ने कहा कि वे प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि प्रदेश सरकार ने उनकी बहन वंदना कटारिया को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाया है उनका कहना था कि आज हर लड़की उनकी बहन वंदना की तरह ही बनना चाहती है जिसका उन्हें गर्व है वंदना आज न केवल परिवार की बेटी है बल्कि पूरे देश की बेटी है।