उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह मंगलवार को देहरादून पहुच गए है। जिनके जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। यही नही, नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आज 11 बजे, नवनियुक्त राज्यपाल राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
ज्ञात हो कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवा निवृत हुए गुरमीत सिंह, आज राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।