आयरन लेडी डॉ इंदिरा ह्रदयेश को दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है. दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उनकी तबीयत खराब हुई थी। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इंदिरा हृदयेश का जन्म 7 अप्रैल 1941 में हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता, विधायक और साथ ही भारत में उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष की नेता रही। वह 2012 के उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में हल्द्वानी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं। वह उत्तराखंड 2012 से 2017 तक उत्तराखंड सरकार में हरीश रावत के कार्यकाल में संसदीय कार्य, उच्च शिक्षा और योजना मंत्री थीं।
वर्ष विवरण
1974-1980 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई (पहला कार्यकाल)
1986-1992 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई (दूसरा कार्यकाल)
1992-1998 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई (तीसरा कार्यकाल)
1998-2000 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई (चौथा कार्यकाल)
२०००-२००२ सदस्य अंतरिम उत्तराखंड विधान सभा
विपक्ष के नेता उत्तराखंड विधान सभा
२००२-२००७ उत्तराखंड विधान सभा के लिए चुनी गई (पहला कार्यकाल)
लोक निर्माण, संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री,
राज्य संपत्ति, सूचना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
2012-2017 उत्तराखंड विधान सभा के लिए निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
वित्त, वाणिज्यिक कर, टिकट और पंजीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री,
मनोरंजन कर, संसदीय कार्य, विधायी कार्य,
चुनाव, जनगणना, भाषा, प्रोटोकॉल
2017 – अब तक उत्तराखंड विधान सभा के लिए निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
विपक्ष की नेता उत्तराखंड विधान सभा

कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुःख

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर जागेश्वर विधायक व पूर्व स्पीकर गोविंन्द सिंह कुंजवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कुंजवाल ने कहा कि उनके निधन से न केवल कांग्रेस नुकसान हुआ है वरन पूरे उत्तराखंड की राजनीति को नुकसान हुआ है। कुंजवाल ने कहा कि उन्होंने शिक्षक नेता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुवात की थी। यूपी में वह एमएलसी रही बाद में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उन्हें एनडी तिवारी सरकार में लोकनिर्माण विभाग का मंत्री बनाया गया। वर्तमान में वह नेता प्रतिपक्ष थी। उनके अचानक चले जाने से उन्हें गहरा दुःख है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता दे।

इंद्रा ह्रदयेश के निधन पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने जताया दुःख ,उत्तराखण्ड के विकास में उनका अहम योगदान ,

प्रदेश को अपूरणीय क्षति

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। चौहान ने कहा कि उनके निधन से न केवल उनके परिवार का नुकसान हुआ है वरन पूरे उत्तराखंड की राजनीति को नुकसान हुआ है। चौहन ने कहा कि संसदीय कार्यो का उनको बहुत बड़ा अनुभव था पक्ष और विपक्ष के लोग भी उनसे राय लेते थे
उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार को सन्तना देते हुय दिवंगत आत्म के लिये प्रार्थना की

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर मंत्री रेखा आर्या ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश ने आज एक महिला नेत्री को खोया है जिसकी पुती कभी नही हो सकती है


सरोवर नगरी नैनीताल पहुँची राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और उत्तराखण्ड में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
राज्यपाल ने कहा कि स्व इंदिरा हृदयेश ने महिला राजनेता के रूप में उत्तराखंड राज्य और कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान बनायी, जिसके लिए वह हमेशा स्मरण की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *