
कोरोना काल मे मृत लोगो की दिल्ली से 500 अस्थियों का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया गंगा में विसर्जन हरिद्वार
कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण आपदा काल से पूरा देश प्रभावित था। इस दौरान चारो तरफ त्राहि त्राहि मची हुई थी। इस कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने ना जाने कितने घरों के चिरागो को बुझा दिया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मृत हुए लोगो का उनके परिजन ठीक से अंतिम संस्कार भी नही कर पाए। उस दौरान भी भारतीय युथ कांग्रेस लोगो की सहायता में लगी हुई थी और सैकड़ो लोगो का दिल्ली में युथ कांग्रेस के कार्यकर्तों द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था आज ऐसे ही 500 लोगो की अस्थियां माँ गंगा में विसर्जित करने के लिए युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हरकी पौडी पहुचे और तीर्थ पिरोहित की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इन मृत हुए लोगो की अस्थियों को माँ गंगा में विसर्जित किया गया। ताकि इन मृत लोगो की आत्माओं को शांति मिल सके।
दिल्ली से 500 लोगो की अस्थियां लेकर हरिद्वार हरकी पौडी माँ गंगा में विसर्जित करने पहुचे भारतीय युथ कांग्रेस के पदाधिकारी गौरव कौशिक का कहना है। कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिविसन बीवी के नेतृत्व में दिल्ली से यह अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुचे है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लेकर में कई परिवार अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करने से वंचित रह गए और कई लोग इस दौरान सामान्य रूप से भी अपने परिजनों का अंतिम संस्कार नही कर सके ऐसे में भारतीय युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इन लोगो का अंतिम संस्कार कराया ऐसे 500 लोगो की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार हरकी पौडी पहुचे है जिस से इन मृत लोगो की आत्माओं को शांति मिल सके वही इस दौरान हरिद्वार युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर का कहना है कि भारत मे सभी लोगो का अधिकार है कि उनके मरने के बाद विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार, अस्थि विसर्जन और अन्य दुसरे जरूरी धार्मिक अनुष्ठान किए जाए इन अधिकारो की पूर्ति के लिए युथ कांग्रेस द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है