गुलदार ने हमला कर किया घायल – गंभीर घायल को कराया एम्स में भर्ती

रायवाला
ग्राम प्रतीत नगर के वैदिक नगर तृतीय में राजाजी पार्क क्षेत्र से रिहायसी इलाके में आ कर गुलदार ने रविवार मध्य रात्री में अपने घर की छत में सो रहे विनोद राजभर पुत्र बब्बन राजभर को गंभीर घायल कर दिया हैं। घटना मध्य रात्री 1:10 बजे की हैं। जानकारी के अनुसार विनोद राजभर अपने कमरे की छत में सो रहा था। रात्री 1:10 बजे करीब घात लगा कर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। विनोद के शोर मचाने पर आसपास के पड़ोसियों ने उठ कर किसी तरह विनोद को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। गुलदार के हमले में विनोद गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनिल कुमार पिवाल और राजाजी पार्क के मोतीचूर वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र गिरी गोस्वामी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और घायल विनोद को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा। इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र गिरी ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है, पार्क के नियमानुसार मुआवजे कि कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी गयी है और घटना वाले स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा।