पटाखा फेक्ट्री में लगी आग 2 की हुई मृत्यु
हरिद्वार जनपद कलियर स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारण 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए जिसमें मृत 2 लोगों के शव भी बरामद हुए हैं।वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं। माना जा रहा है। कि हादसे के समय 4 लोग फैक्ट्री में मौजूद थे। हरिद्वार जनपद कलियर में मुम्बई वालो की खानकाह के पिछे एक पटाखा फैक्ट्री है। बताया गया है। कि दोपहर के समय पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिस समय हादसा हुआ उस समय अधिकतर मजदूर लंच के लिए बाहर गए हुए थे। वैसे फैक्ट्री में आम तौर पर 20 से 25 लोग काम करते हैं। आशंका जताई गई है। कि हादसे के समय 4 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। जिसमें से 2 लोगों के शव बुरी तरह झुलसे हुए मौके से बरामद हुए हैं।वहीं दो महिलाएं भी बुरी तरह घायल हो गई हैं। वहीं सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी वहीं पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया ।वहीं हादसे के बाद एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, सीओ रूडकी बीएस चौहान, एफएसओ नरेन्द्र सिंह कुँवर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की।
एसपी देहात ने बताया कि एक पटाखा फेक्ट्री में आग लगने से दो लोगो की झुलसने से मौत हो गई और दो घायल हो गए है। घायलो को उपचार के लिए भेज दिया गया हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। अभी मृतको की शिनाख्त नही हो पाई हैं।