पर्यटक नहीं लगा रहे मास्क

हरकी पौड़ी पहुंच रहे अलग-अलग राज्यों से पर्यटक नहीं लगा रहे मास्क,अधिकतर बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे पर्यटक हरिद्वार

केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद भी देश विदेश से धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे पर्यटक मास्क और 2 गज की दूरी का पालन नहीं करते दिखाई दे रहे हैं। रोजाना लाखों की संख्या में पर्यटक विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर स्नान पूजा पाठ कर्मकाण्ड करने पहुंचते हैं। हरकी पौड़ी पहुँचे पर्यटकों में सिर्फ 5% पर्यटक ही मास्क का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन 95% लोग सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेन और बसों से देवभूमि हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं करते नजर आ रहे हैं। तो वही श्रद्धालुओं का कहना है। की मास्क जरूर लगाना चाहिए क्योंकि कुछ टाइम पहले ही बहुत बुरी स्थिति से हम लोग गुजरे थे। वह स्थिति दोबारा ना हो इसके लिए सभी लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए वरना हालात और भी बिगड़ सकते हैं। वहीं अलग अलग राज्यों से हरिद्वार पहुँच रहे यात्रियों का कहना है। लोगों को जागरूक होना चाहिए वरना एक बार फिर से 2 साल पहले वाली स्थिति देश में पैदा हो सकती है। और ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए और अगर जा रहे हैं। तो मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें। अगर लोग ऐसा नहीं करते हैं। तो एक बार फिर से हमें 2 साल पहले वाले हालातों का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह चाइना में लोगों की मौतें हो रही हैं। उनको देखकर यहीं डर लगता है। के ऐसे हालात यहाँ न हो जाये। इस लिए हम सबसे यहीं अपील करते है। के मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकले।

हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह का कहना है। स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा। और जो यात्री पर्यटक रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर आ रहे हैं। उनको भी जागरूक किया जाएगा और अगर लोग जागरूक होने के बाद भी कॉविड की गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं। तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।