भाजपा से गठबंधन वाली पार्टियां घुटन महसूस कर रही है-हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा,भाजपा से गठबंधन वाली पार्टियां घुटन महसूस कर रही है। इस लिए बिहार में गठबंधन टूटा हरिद्वार

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आज दूसरा चरण विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार की हरकी पौड़ी से शुरू हुआ और हरिद्वार शिवमूर्ति पर समाप्त हुआ। इस यात्रा का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। यात्रा में हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की हरकी पौड़ी तो सब के दिल में है। तिरंगा यात्रा है अंग्रेजो भारत छोडो की कल 80वी वर्षगाठ थी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा गांव – गांव गली – गली निकाली जा रही उत्तराखंड के 75 जिलों में यह यात्रा निकाली जा रही है।

वहीं बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा यह एक शुभ लक्षण है लोकतंत्र में बदलाव आ रहा है और सबसे बड़ी बात यह है कि जो भाजपा के साथी सहयोगी रहे हैं गठबंधन के लोग रहे हैं वह लोग अब घुटन महसूस कर रहे हैं कुछ घुटन से वह बाहर निकल रहे हैं भाजपा का गठबंधन टूट रहा है। पहले पीडीपी निकली अकाली दल निकला फिर शिवसेना निकली और अब जेडीयू निकल गया है वही जो महाराष्ट्र में हुआ है मैं कहना चाहता हूं की महाराष्ट्र में भी शिंदे सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकेगी।