महामंडलेश्वर ने बनाया साध्वियों का अखाड़ा, साध्वी मां कंचन गिरि ने की घोषणा
महाकाल मानव सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी मां कंचन गिरी द्वारा हरकी पौड़ी पर 14 वे अखाड़े की घोषणा की गई। साध्वियों को मूलभूत सुविधाएं देना और उनकी समस्याएं हल करने के लिए महाशक्ति साध्वी अखाड़े की घोषणा कर दि है। सैकड़ों साध्वियो के साथ हरकी पौड़ी में गंगा में संकल्प लेते हुए साध्वी अखाडे का शंखनाथ हो गया है। महाशक्ति साध्वी अखाड़ा की अध्यक्षता साध्वी कंचन गिरि द्वारा की जाएगी वही जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर सरोजिनी गिरी द्वारा इस अखाड़े का महासचिव पद संभाला जाएगा। इस दौरान साध्वी कंचन गिरी ने कहा साध्वियों की सुरक्षा, रक्षा और संरक्षण हमारे अखाड़े द्वारा दिया जाएगा। पहले जितने भी साध्वियों के अखाड़े बने हैं। वह सफल नहीं रहे है। लेकिन हमारे द्वारा मकर सक्रांति के पावन अवसर पर यह संकल्प लिया गया है। कि साध्वियों का आज से एक नया अखाड़ा होगा। मातृशक्ति और महिला सशक्तिकरण के लिए अब हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।












