
रायवाला
साहबनगर स्थित चन्द्रा देवी मन्दिर प्रांगण में देवभूमि गढ़ विरासत संरक्षण समिति साहबनगर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रीतम भरतवाण के लोक गीतों व जागरों ने समा बाँधा। कार्यक्रम में गायक भरतवण के प्रस्तुति पर लोगों की तालियां बटोरी।
बुद्धवार को साहबनगर स्थित चन्द्रा देवी मन्दिर प्रांगण में क्षेत्र की देवभूमि गढ़ विरासत संरक्षण समिति साहबनगर द्वारा एक दिवसीय प्रथम संस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के काबीना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल व डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि कि पहचान उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व रीती रिवाजों से है। गढ़ संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में ऐसे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजनों का विशेष महत्व है। काबीना मंत्री प्रेम अग्रवाल व प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने जागर सम्राट के नाम से प्रसिद्ध व पद्मश्री पुरुस्कार प्राप्त प्रीतम भरतवण व लोक गायिका सीमा पंगरियाल का स्वागत करते हुए उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रीतम भरतवण की नरसिंह जागर , राज राजेश्वरि व शिव कैलाशु आदि जागरों की प्रस्तुतियों ने पुरे पंडाल में भक्तिमय माहौल बना दिया। इसके आलावा लोक संस्कृति पर आधारित मिज्याजा मेरी, तिबारी ma बैठी होली, हिट बसंती, नारैनी, सूरतम, सरुली व अमरावती आदि लोक नृयों व गीतों को लोगों ने खूब सराहा। नॉनस्टॉप गीत सुन्दरा छोरी की प्रस्तुति पर कलाकार अरविन्द नेगी, अर्पित सेमवाल, करन सिंह, नील सिंह, रीता ध्यानी, प्राची ध्यानी, तनु पंवार, दीपिका पैन्यूली के सामूहिक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी और लोग झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विक्की पंवार, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट व कैलाश रतूड़ी थे और कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी के सदस्य जायेंन्द्र रमोला, जिला पंचायत सदस्य रीना रमन रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी व अनीता राणा, साहबनगर के ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल, छिद्दरवाला की प्रधान कमलदीप कौर, बलविन्दर सिंह लाल्ला, जोगीवालामाफी के प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, चकजोगीवाला के प्रधान भगवान सिंह मेहर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, पूर्व ग्राम प्रधान स्नेहलता भण्डारी, रीना नेगी, संजय पोखरियाल, बर्फ सिंह पोखरियाल,