सराहनीय कार्य कर रहे संघ कार्यकर्ता  यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में दे रहे सहयोग 

सराहनीय कार्य कर रहे संघ कार्यकर्ता  यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में दे रहे सहयोग

हरिद्वार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता कुंभ में यातायात व्यवस्था में पुलिस का कर रहे सहयोग संघ कार्यकर्ताओं का सेवा के प्रति ये जुनून देख समाज में संघ के प्रति जहां सम्मान बढ़ रहा है, वही स्वयं सेवकों की निष्ठा, अनुशासन व कर्तव्य को देख समाज को प्रेरणा भी मिल रही है। उत्तराखंड के सीमांतवर्ती जनपद पिथौरागढ़ से लेकर चमोली टिहरी,पौड़ी, मुनस्यारी तक के स्वयंसेवक कुंभ मेले में सेवा कार्य कर रहे हैं। कई मोर्चों पर तो पुलिस व अर्धसैनिक बलों से भी पहले संघ के स्वयंसेवक व्यवस्था संभाल रहे है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख कई समाजसेवी, व्यापारी व अन्य समाज के लोगों द्वारा इस कार्य को खूब सराहते हुए ड्यूटी पर तैनात स्वयं सेवकों के लिए जलपान आदि की भी व्यवस्था की जा रही है।आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि जो लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में कहते हैं कि संघ क्या करता है वह इन दिनों महाकुंभ में लगे स्वयंसेवकों को देखकर जान सकता है, कि संघ क्या करता है। उन्होंने कहा कि संघ ऐसे व्यक्ति निर्माण करता है, जो अपना सर्वस्व देश,समाज, धर्म के प्रति समर्पित करते है। आरएसएस के क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश कुमार ने बताया कि पूरे कुंभ क्षेत्र पंद्रह सो से अधिक स्वयंसेवक सेवा कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार शहर के अतिरिक्त लक्सर, रुड़की,

भगवानपुर,ऋषिकेश आदि कुंभ क्षेत्र में भी स्वयंसेवक पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में सहयोग कर रहे है। प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा सभी प्रकार की मूल भूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को खाने रहने ड्यूटी पॉइंट तक आने-जाने सहित सभी प्रकार की चिंता स्थानीय कार्यकर्ता कर रहे हैं। कुंभ मेला यातायात व्यवस्था जिला प्रमुख अंकित सैनी व सह प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि संघ के पुलिस प्रशासन द्वारा अगले 3 दिन के लिए करीब 100 कार्यकर्ताओं की मांग और कि गई है। जिसके लिए हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। सोमवार की सुबह से यह कार्यकर्ता भी व्यवस्था में जुट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *