अखाड़ो मठ मंदिरो में सादगी के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा क्या कहा संतो ने देखे वीडियो

अखाड़ो मठ मंदिरो में सादगी के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा क्या कहा संतो ने देखे वीडियो

आज है गुरु पूर्णिमा का पर्व यानी गुरु शिष्य परम्परा का सबसे खास दिन। शिष्य आज गुरु की पूजा करते है। धर्मनगरी हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा के दिनों में हाजरो लाखों श्रद्धालु अपने गुरुओं की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेने आते है मगर कोरोना संकट का असर पर्व त्योहारों पर भी पड़ रहा है। आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार के आश्रम अखाड़े सूने पड़े रहे। गुरु अपने भक्तों का इंतजार करते रहे मगर भक्त नदारद रहे।

आज गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज गुरु और शिष्य का दिन है। शिष्य आज अपने गुरु की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लेते है। वैसे तो गुरु पूर्णिमा के पर्व पर हरिद्वार में आश्रमो, अखाड़ों में गुरु पूजा का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाता है और श्रद्धालुओं कि भारी भीड़ उमड़ती है। मगर कोरोना संकट का असर गुरु पूर्णिमा पर्व पर भी साफ नजर आ रहा है। आश्रमो अखाड़ों में पूजा अर्चना तो हो रही है मगर देश विदेश से शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करने के लिए हरिद्वार नही आ पाए है। इसी लिए अखाड़े आश्रमो में सादगी के साथ ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *