उत्तराखंड भ्रमण कर छड़ी यात्रा पहुंची हरिद्वार
लंबे इंतज़ार के बाद जूना अखाड़े द्वारा निकाली गई पवित्र छड़ी यात्रा आज एक महीने बाद वापस हरिद्वार आ गयी है। जिसका समापन जूना अखाड़ा के माया देवी मंदिर में हुआ। संतो का स्वागत करने कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद पहुंचे। जिसके बाद हरिद्वार की अधिष्ठात्री मां माया देवी के मंदिर में अगली छड़ी यात्रा तक पवित्र छड़ी विश्राम करेगी। आपको बता दे कि लगभग 70 साल से पूर्व बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली यह पौराणिक छड़ी यात्रा कतिपय कारणों से स्थगित हो गयी थी। लेकिन 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व अखाड़ों के संयुक्त प्रयास से इसे फिर से शुरू किया गया है।
जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सभी तरह की जरूरी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराना और राज्य में बढ़ रहे पलायन को रोकना ह। उन्होंने सरकार से मांग की है। के सरकार दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा जैसी और दूसरी मूलभूत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएं ताकि रोजगार को बढ़ावा मिले। पर्यटन को उत्तराखंड में और ज्यादा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। ताकि राज्य के पहाड़ों पर हो रहे पलायन को रोका जा सके।