कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मां गंगा में पूजा अर्चना कर सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कि उनकी लंबी दीर्घायु की कामना

हरिद्वार

आज हरिद्वार में कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी पर पूजा अर्चना कर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया इस दौरान हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करण माहरा ने मां गंगा की पूजा अर्चना की जिसके बाद गरीबों को प्रसाद भी बांटा ओर सोनिया गांधी की लंबी दीर्घायु की कामना की

वही उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा की सोनिया गांधी ने देश के लिए काफी सेवा की है। वह इस देश के लिए शहीद हुए परिवार की बीवी और शहीद की बहू भी है। इतना ही नहीं जिस समय कांग्रेस के 400 सांसद थे। सोनिया गांधी ने उस समय प्रधानमंत्री पद को ठुकराया जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा बलिदान है। आज के जमाने में लोग प्रधान पद के लिए आपस में लड़ पढ़ते हैं। वह तो प्रधानमंत्री का पद था आज भी भारतीय जनता पार्टी भले ही जितना मर्जी आरोप या फिर उनका अपमान कर ले लेकिन उनके बलिदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता हैं। इस समय सोनिया गांधी की तबीयत भी सही नहीं है। इसीलिए आज उनके जन्मदिन पर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर पूजा अर्चना कर उनकी लंबी दीर्घायु की कामना की गई है।