कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर तीर्थ नगरी हरिद्वार की हर की पौड़ी पर सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से मनुष्य की सभी पीड़ा दूर हो जाती हैं। हरिद्वार की हर की पौड़ी पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। और लोग स्नान कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टर 33 जोन में बांटा गया है। माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आये श्रद्धालुओं का कहना है। की आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान हैं। और हमे स्नान करके काफी अच्छा लगा और हमने माँ गंगा से यहीं कामना की देश से जितनी भी बीमारिया है। वह सब दूर हो जाये हमारे सारे कष्ट दूर हो जाये परिवार में सुख शांति बनी रहे। आज के दिन दान करने का भी काफी महत्व होता है।











