हरिद्वार
माँ गंगा के अवतरण दिवस के रूप में मनाए जाने वाला आज है। गंगा दशहरा स्नान पर्व इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमङती है। माना जाता है। कि गंगा दशहरा के दिन ही माँ गंगा धरती पर आई थी। और भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था। गंगा दशहरा के दिन हरकी पौङी स्थित ब्रह्मकुंङ में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह होती है। कि देश के विभिन्न राज्यो से श्रद्धालु गंगा दशहरा के दिन हरिद्वार स्नान करने लाखो की संख्या में पहुचते है। मगर इस वर्ष ये पर्व गंगा दशहरा स्नान पर बाहरी राज्यो के श्रद्धालु हरिद्वार पहुच माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से वंचित रहेंगे। दरसल कोरोना संक्रमण के चलते हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने गंगा दशहरा पर्व को सांकेतिक रूप में मनाने का निर्णय लिया है। वही पुलिस प्रशासन ने हर की पौड़ी क्षेत्र को चारों ओर से सील किया हुआ है। उसके बाद भी कुछ श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे हैं। और देर रात में से ही बारिश जारी है। मगर श्रद्धालुओं के आगे प्रशासन की नहीं चल पाई कोविड कर्फ्यू होने के बाद भी श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में डुबकी लगाई। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं पुलिस द्वारा भी हरकी पौड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पूरे हरकी पौड़ी क्षेत्र को सील किया हुआ है। अलुसमेन्ट के जरिये भी श्रद्धालुओं को सूचित किया जा रहा है। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को डिस्टेंसिंग से स्नान करने के लिए कहा जा रहा है।