रुड़की तहसील में हुआ गजब तमाशा – किसानों को न्याय दिलाने को लेकर आत्मदाह की धमकी देकर पेड़ पर चढ़ा भाजपा नेता – उतारने में जुटा प्रशासन
रूडकी तहसील में आज गजब तमाशा देखने को मिला है। भाजपा नेता जगजीवन राम ने चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आत्मदाह की धमकी दी जिसके बाद वो पुलिस प्रशासन को देखकर पेड़ पर चढ़ गए पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें समझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वो नहीं माने अभी भी पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें पेड़ से उतारने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता जगजीवन राम के द्वारा कुछ दिन पहले चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। उनका आरोप था। की चकबंदी अधिकारी भूमाफियाओ के साथ मिलीभगत कर बड़े घोटाले को अंजाम दे रहे है। आरोप है। की उनके द्वारा लगातार अधिकारियों के चक्कर काटे जा रहे है। लेकिन अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है। इसी बात से नाराज भाजपा नेता पट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आज तहसील पहुंचे जहाँ पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को देखा जिसके बाद वो पेड़ पर चढ़ गए पुलिस प्रशासन के द्वारा उने समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वो नहीं माने जिसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें उतारने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी बुलाया गया हैं। जिसकी मदद से भाजपा नेता को पेड़ से उतारने का प्रयास किया जा रहा है।