पहाड़ी इलाकों के बाद धर्म नगरी हरिद्वार में ठंड का प्रकोप

पहाड़ी इलाकों के बाद धर्म नगरी हरिद्वार में ठंड का प्रकोप

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में भी ठंड का प्रकोप जारी है आज सुबह से ही हरिद्वार में ठंड और ठंडी हवाओं से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया ठंड के बीच लोगो को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और अधिकतर लोग अपने घरों में या घर के बाहर आग जलाकर हाथ सेकते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है। कि पिछली बार के हिसाब से अबकी बार ठंड ज्यादा है। इस लिए काम करने में भी काफी दिक्कत आ रही हैं। सुबह से ही हम लोग आग जला लेते है।

ज्यादा ठंड के बीच लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि ऐसी ठंड कई सालों के बाद आयी हैं। आज ठंड और ठंडी हवाएं हरिद्वार में बहुत ज्यादा है। जिस कारण हमें बाहर निकलने में बाहर के कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है। हरिद्वार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। और हाड़ कपा देने वाली ठंड हरिद्वार में पड़ रही है।

नगर निगम के नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में हमारे द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई हैं। हमने 25 ऐसी जगह हमारे द्वारा चिन्हित की गई जहाँ पर लोग एकत्रित होते हैं। वहाँ पर अलाव की व्यवस्था हमारे द्वारा की गई हैं। प्रत्येक दिन वहाँ पर अलाव जलती है। इसकी मोनिटरिंग भी हमारे द्वारा की जाती हैं। इसके अलावा तीन सौ कंबलों का वितरण भी हमारे द्वारा कर दिया गया है।