आज रानीपुर मोड़ कार्यालय में आम आदमी पार्टी की ज्वालापुर विधानसभा प्रत्याशी ममता सिंह द्वारा एक प्रेस वार्ता रखी गई। ममता सिंह ने कहा कि पांच साल से ज्वालापुर विधानसभा में जनता के लिये कोई काम नही किया गया। केवल जनता को वेवकूफ बनाने का काम किया गया है। आज क्षेत्र की जनता में भाजपा सरकार को लेकर आक्रोश है। लगातार गावो में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जो विधायक निधि से सड़के बनवाई वो ध्वस्त हो चुकी। शिवदासपुर और तेलीवाला जो भाजपा का गढ़ माना जाता था आज भाजपा के विरोध में है। सुरेश राठौर हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से वोट मांगते थे आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी तुलना करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री भी अपनी विधानसभा में सभी समस्याओं को खत्म नही कर सकते। उनका पत्रकार को इस तरह का बयान देना उनके नियति को दर्शाता है। अब जनता हकीकत जान चुकी है कि एकमात्र आम आदमी पार्टी ही है जो कहती है वो धरातल पर करती है। भाजपा और कांग्रेस ने केवल 20 साल तक लूटने का काम किया है।
प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी और केंद्रीय ऑब्ज़र्वर राजा राम गौतम मौजूद रहे ।
2022-01-11