महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला के आयोजन में पहुँचे सीएम,रोड़ शो में उमड़ा जनता का सैलाब
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने शक्ति प्रदर्शन किया है। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी पहली बार हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पहुँचे। और उन्होंने कार्यक्रम से पहले रोड़ शो भी किया। जिसमें लोगों ने सड़को पर उमड़कर कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा स्थित शाहपुर गाँव मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में जिले के सभी बीजेपी विधायक भी शामिल हुए। इस दौरान कई महिला समूहों को प्रोत्साहन राशि के चेक भी बांटे गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण की भावना से काम कर रही है। कोरोना काल मे कई महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद नही बिक पाए, उन्हें भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। महिलाओं की इन्हीं समस्याओं को दूर करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 119 करोड़ का बजट उनकी सरकार ने जारी किया है। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगो का सीएम धामी ने आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने वाली महिलाएं काफी उत्साहित दिखाई दी।