मानव कल्याण के लिए निकाली गई यात्रा,निर्मल दास महाराज

निर्मल दास महाराज ने बताया कि हम यह शोभायात्रा काफी लंबे समय से निकालते आ रहे हैं। इसके पीछे हमारा एक ही उद्देश्य हैं। सभी सुखी रहें स्वस्थ रहें निरोग रहे इसी को लेकर हम यह शोभा यात्रा निकालते हैं। यह हमारा 645 व पर्व हैं। हमारा यह यात्रा निकालने का यही उद्देश्य है। कि पूरे समाज से नशे का पूरी तरह से त्याग करना और हमारा जो मानव जीवन है। गुरु रविदास महाराज जी ने उपदेश दिया है। हमें किसी भी नशे का पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए देश के प्रकाश के लिए सब अच्छा हो महापुरुषों की संगत करना नशे से दूर रहना गुरु रविदास जी ने कहा है। हमें एक अच्छा जीवन दिया है। तो हमें अच्छा जीवन बिताना चाहिए गुरु रविदास महाराज जी की कृपा से हमने मानव सेवा के लिए स्कूल बनाया कॉलेज बनाया हॉस्पिटल चल रहे हैं। यह सभी काम हम मानव सेवा के लिए कर रहे हैं। और ऐसा ही हम पर प्रभु का आशीर्वाद बना रहे और कुछ ना कुछ मानव जीवन के लिए हम करते रहें यही हमारी इस यात्रा को निकालने के पीछे का उद्देश्य है।