हरिद्वार:- हरिद्वार के वरिष्ठ संत महामण्डलेशर कपिलमुनि महाराज ने मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। हरे राम आश्रम में प्रेस वार्ता कर कपील मुनि महाराज ने कहा कि अशोक शर्मा अपने कुछ साथियो के साथ आश्रम के बाहर रोजाना आश्रम की पुलिया को अवैध बताकर धरने प्रदर्शन करते है। उन्होंने साल 2013 में हुए एग्रीमेंट के अनुसार अशोक शर्मा को जमीन बेचने से इंकार कर दिया था तब से ही अशोक शर्मा आश्रम की जमीन को कब्जाने की फिराक में रोज नए नए ड्रामे रचते है। कपिल मुनि महाराज ने बताया कि आश्रम की जिस पुलिया को अशोक शर्मा अवैध बताते है वो जनहित में मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद ही बनाई गई है। उन्होंने साफ़ तौर से चेतावनी दी है यदि अशोक शर्मा अपनी हरकतों से बाज नहीं आये तो वो पुलिस से शिकायत करेंगे और जरुरत पड़ी तो न्यायालय की शरण भी लेंगे।
2020-06-29