मौनी अमावस्या स्नान घऱ बैठे करें गंगा जी के दर्शन 

 

मौनी अमावस्या स्नान

आज आस्था का महा पर्व मौनी अमावस्या का पावन स्नान है। हरिद्वार हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर आए श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माना जाता है। आज के दिन मां गंगा में स्नान करने और दान पुण्य करने से सभी फलों की प्राप्ति होती घर में सुख शांति बनी रहती है। कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालु सरकार की गाइडलाइन का पालन कर डिस्टेंस बनाकर स्नान कर रहे है।

हरिद्वार मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है। कि मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर मां गंगा में स्नान कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। आज के दिन मां गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। और मन को शांति मिलती है। श्रद्धालु का कहना है। कि कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालु भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। आज ठंड भी बहुत है। लेकिन माँ गंगा में डुबकी मारने के हमारी सारी ठंड दूर हो गयी।