कांग्रेस विरोध प्रदर्शन
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर हर हमले के बाद कांग्रेस का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक से लेकर ज्वालापुर फाटक तक विरोध मार्च निकाला और प्रदेश सरकार का पुतला भी दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर ही यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हमला हुआ है। भाजपा सरकार के राज में खनन माफिया दलित नेताओं को निशाना बना रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तब तक कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध करता रहेगा।