एम्स ऋषिकेश के सप्ताह व्यापी ट्रॉमा जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने कहा कि किसी भी दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को बचाने के लिए शुरुआती 1 घंटे का गोल्डन ऑवर का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।
वर्ल्ड ट्रॉमा सप्ताह’ के अवसर पर राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने आम लोगों को आघात चिकित्सा के प्रति जागरुक करने की पहल को एम्स ऋषिकेश की दूरदर्शी सोच बताया। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा मैनेजमेंट और हेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश अपनी विशेष भूमिका निभा रहा है।Continue Reading















