लघु और मध्यम उद्योगों के लिए छह हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया-धामी

हरिद्वार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की लघु और मध्यम उद्योगों के लिए छह हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया गया है। इसमें सभी को ऐसे उद्योगों को आमंत्रित किया गया है। सरकार चाहती है बड़ी संख्या में ऐसे उद्योग विस्तारित हो। मैदानी जिलों के साथ उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी संभावना खोजी जा रही हैं। लघु और मध्यम उद्योगों के विस्तार के लिए सरकार कार्य कर रही। यह बातें मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के भूपतवाला स्थित राम चरित्र मानस मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री लघु उद्योग भारती संगठन के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की लघु उद्योग भारती संगठन लघु और मध्यम उद्योगों के लिए लगातार कार्य करने वाला संगठन है। संगठन लगातार लघु और मध्यम उद्योगों का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। संगठन विभिन्न मंचों पर उद्योगों की बातों को उठाता है। लघु और मध्यम उद्योगों के संवर्धन की बात करता है। उत्तराखंड में सरकार ऐसे उद्योगों के विस्तार और विकास के लिए योजनाएं बना रही हैं। सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र पर ऐसे उद्योगों के संवर्धन का कार्य किया जा रहा है।

समारोह में शिरकत करने उत्तराखंड के साथ देश के विभिन्न कोनों से संगठन के सदस्य शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री में लघु भारती संगठन की ओर से लघु उद्योग संचालित करने वालो के साथ कुशल कार्मिकों को भी सम्मानित किया।