जहाँगीर मलिक
विदेशी छात्रों को गार्डो ने दौड़ा दौड़ा कर पिटा पिटाई का वीडियो हुआ वायरल 8 गिरफ्तार
हरिद्वार जनपद रुड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुड़की इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज से जुड़ा बेहद शर्मसार कर देने और रोंगटे खडे कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नाइजीरिया के विदेशी छात्रों को बेहरमी से कॉलेज के गार्ड द्वारा पीटा जा रहा है। यही नही कॉलेज के गार्ड कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में कॉलेज के हॉस्टल से दो छात्रों को दबंगई दिखाते हुए बेहरमी से पीटते हुए सीढ़ियों से नीचे खींच कर ला रहे है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के साथ कॉलेज परिसर में इस तरह का व्यवहार मानवता को शर्मसार करता है ।
आपको बता दे कि रुड़की इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में लॉक डाउन के चलते कई छात्र कॉलेज होस्टल में रह रहे थे। इन छात्रों में भारतीय छात्रों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा छुट्टी देकर वापस उनके घर भेज दिया गया था। कई विदेशी छात्रों को भी छुट्टी देकर उनके देश वापस भेज दिया गया। मगर 10 अफ्रीकन छात्र अभी भी कॉलेज में रह रहे थे। इन दस छात्रों को मई और जून तक कॉलेज खाना पीना और अन्य सभी जरूरी सामान उपलब्ध करा रहा था। वर्तमान समय मे कॉलेज ने सभी 10 छात्रों को फीस जमा करने को कहा था। जिसमे 3 छात्रों ने ही अपनी फीस जमा करी थी। बाकी छात्रों ने फीस जमा नही की है। फीस जमा ना करने वाले 2 छात्र कॉलेज में रह रहे थे। जिनको दो दिन से खाने पीने के लिए भी नही दिया जा रहा था। और कॉलेज प्रबंधन द्वारा कॉलेज परिसर से बहार भी नही जाने दिया जा रहा था। दोनो छात्र कॉलेज में 2 दिन से भूखे थे। जिस कारण यह विवाद हुआ है। अब पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।
कॉलेज के सुरक्षा गार्डो के द्वारा नाइजीरिया के इन छात्रों के साथ बर्बबता की गयी है। जानवरो की तरह बेहरमी से एक दर्जन से अधिक गार्डो के द्वारा इन छात्रों को पीटा गया है। जिसमे अब दोनो छात्रों को नजदीक के आरोग्यम हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था मे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है। एक विदेशी छात्र को किसी कारण से बाहर कर दिया था। जिसके बाद छात्र और उसका साथी होस्टल में रुके हुए थे। वहीँ यह घटना बीते कल सुबह की बताई जा रही हैं। इस पूरे मामले पर जब हमारे द्वारा कॉलेज के चेयरमैन सतेंद्र गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने इस मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी कॉलेज प्रबंधन पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।
इस पूरी घटना पर सी ओ मंगलौर अभय सिंह का कहना है। की रुड़की इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी कॉलेज में जो घटना विदेशी छात्रों के साथ हुई हैं। उसमें कॉलेज प्रबंधक की तहरीर पर टोटल 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ वीडियो भी सामने आई हैं। वीडियो में जो सुरक्षा गार्ड विदेशी छात्रों के साथ मारपीट कर रहे हैं। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । वही मारपीट में घायल हुए छात्रों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।