श्री बद्रीनाथ जी धाम
श्री बद्रीश पंडा पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया की अपील
जय बद्रीविशाल 🙏
जैसा की आपको ज्ञात है कि वर्तमान बीजेपी की उत्तराखंड सरकार ने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का गठन किया है।
जिसमे देवप्रयाग पंडा समाज से किसी भी व्यक्ति को नही रखा गया। जो की निंदनीय और दुखद है।
उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार मंदिर समिति में हमारे समाज को अनदेखा किया गया हैं।
इससे पूर्व भी वर्तमान सरकार के द्वारा विवादित देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में हमारे समाज को हाशिए पर रखा गया।
हमारे कई लोगो का सोचना है कि यह हमारे समाज की एक दूसरे के टांग खींचने के कारण हुआ, जो की सरासर गलत और झूठा प्रचार हैं। यह अपनी राजनीति विचारधारा को बचाने का असफल प्रयास हैं। कई लोग इस मुद्दे पर चुप है, वह क्यों मुखर नही हैं और खामोशी में उनकी क्या राजनीति महत्वकांक्षा है, इसका कारण वह लोग ही बेहतर दे सकते हैं।
हमारे भी कई लोगो ने अपनी अपनी तरफ से सदस्य बनने के प्रयास किए, उनका नाम क्यों नही फाइनल हुआ, उसका कारण उन्ही लोगो को मालूम होगा।
इसमें श्री बदरीश पंडा पंचायत की चयन में कोई भूमिका नहीं होती है।
सभी अपनी तरफ से प्रयास करते हैं। यह उन लोगो कि असफलता हैं, जो अपनी पार्टी का प्रचार करते हैं और उनके नेता उनका कार्य नही कर पाते हैं।
इस पूरे प्रकरण पर अब उनलोगो की प्रतिक्रिया अति आवश्यक हैं जो उस राजनीति पार्टी से जुड़े है और उनकी तरफ से किया गया विरोध ही उस राजनीति पार्टी को सोचने पर मजबूर करेगी कि उनके द्वारा क्यों इतनी बड़ी गलती की गई।
यह हमारे समाज के अस्तित्व का सवाल हैं और समाज, परिवार पहले आता हैं उसके बाद ही कोई राजनीति पार्टी आती हैं।
इसलिए सभी लोग अपना पुरजोर विरोध दर्ज करवाएं , विरोध के लिए सोशल मीडिया , अपने संबंधों का प्रयोग किया जाय और कम से कम उनका प्रचार प्रसार करने के बजाय अपनी चुप्पी से उनको सोचने पर विवश किया जाय।
बाकी यह लोकतंत्र हैं, इसमें सभी स्वतंत्र है आपको जो उचित लगे, आपकी नजर में इसकी क्या कीमत हैं इसका अवश्य आंकलन करें