सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

नगर निगम अखिल भारतीय सफाई मजदूर कार्यालय पर प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र,अगर नहीं मानी मांगे तो होगा बड़ा आंदोलन

नगर निगम हरिद्वार स्थित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां,रजि०राष्ट्रीय स्वतंत्र ट्रेड यूनियन के कार्यालय पर प्रदेश के सफाई मजदूरों की समस्याओं से संबंधित एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की महत्वपूर्ण समस्याओं पर अनेकों बार प्रदेश की सरकार एवं प्रदेश प्रशासन को अनेकों पत्र लिखे गए किंतु अभी तक समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पाया आज भी प्रदेश में लगभग 20,25 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारी इस इंतजार में है कि हमें कब स्थाई किया जाएगा, इसी प्रकार कर्मचारियों का सामूहिक बीमा जो वर्षों से बंद किया हुआ है उसे पुनःचालू कराने,रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति किए जाने पर्यावरण पर्यवेक्षको के पदों पर 50% विभागीय पदोन्नति किए जाने, मृतक आश्रित के रिक्त पदों पर योग्यता अनुसार नियुक्ति किए जाने, वर्षों से पालिका की भूमि पर रह रहे कर्मचारियों को मलकानी कमेटी की संस्तुति पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बना कर दिए गए आवासों एवं भूमि का मालिकाना अधिकार दिए जाने,सफाई कर्मचारियों के उत्तराखंड राज्य से पूर्व स्वीकृत पर्यावरण मित्रों के पदों को जिन्हे मृत घोषित किया गया है उन्हें बहाल किये जाने, लिपिक,स्ट्रीट लाइट,ड्राइवर अनुचर, जो वर्षों से संविदा पर कार्यरत है ऐसे सभी कर्मचारियों को नियमित किये जाने, माo मुख्यमंत्री मंत्री की घोषणा अनुसार आउटसोर्स,संविदा कर्मियों को जिन निकयों मे 5 सौ रुo मज़दूरी नहीं दी जा रही है, माo मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार मज़दूरी दिए जाने आदि मांगों पर अमल कराने हेतु वार्ता के लिए एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा जा रहा है, यह जानकारी मोर्चा के नेताओं ने प्रेस के माध्यम से पत्रकारों को दी,और बताया की वार्ता से उक्त समस्याओं का समाधान निकलता है तो यह सरकार की कर्मचारियों के प्रति एक अच्छी सोच समझी जाएगी यदि समस्याओं का समाधान ना हुआ तो मोर्चा के प्रतिनिधि प्रदेश के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई जाएगी तथा आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी जिसकी जानकारी अगली प्रेस वार्ता में शीघ्र दी जाएगी। प्रेस वार्ता मे नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधि सुरेंद्र तेश्वर,मुरली मनोहर,राजेंद्र श्रमिक,आत्माराम बेनीवाल,अशोक तेसवर,अखिलेशशर्मा,इंदर सिंह, संजय पेवल,प्रवीण तेश्वर,प्रमोद बिरला,कुलदीप कांगड़ा,सलेक चंद,बलराम चुटेला,दीपक, कुलदीप चंचल,लोकेश कुमार,कुलदीप कांगड़ा,शिवकुमार,राजू नानक चंद पीवाल, अभिनव कुमार,काका, सुभाष,राकेशगोडियाल,अरुण कुमार,अजय प्रवीण कुमार, मनोज छाछर, कुमार,सतीश,जुगनू,जितेंद्र, मोतीराम,धीरज,दीपक, सुनील, संदीप बृजपाल,अनिल आदि शामिल रहे, तदुपरांत सभी ने फूलो से होली खेल कर एक दूसरे क़ो होली पर्व की भी बधाई दी।