हरिद्वार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार निजी दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ राजा दक्ष की नगरी कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। यह पूजा लगभग 3 घंटे तक चलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भगवान से प्रार्थना करी हैं। कि सभी के लिए प्रदेश के अंदर सुख शांति हो समृद्धि हो और सभी के जीवन में होली के रंगों की तरह सभी रंग भरे और सभी लोग देश और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करें। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी ने शुरू होने जा रहे बजट पर बोलते हुए कहा इस बार का बजट नौजवानों और मातृशक्ति विशेषकर रोजगार केंद्रित बजट होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के लिए आम बजट आया है। आशाओं, आकांक्षा को अपेक्षाओं को पूरा किया गया है। उसी के आधार पर उत्तराखंड का बजट भी इस बार पेश होगा।












