सुमित तिवारी बने हरिद्वार शहर कांग्रेस के सदस्यता अभियान प्रभारी

सुमित तिवारी बने हरिद्वार शहर कांग्रेस के सदस्यता अभियान प्रभारी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी की संतुति पर व कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा कांग्रेस की विचारधारा जन जन तक पहुँचाने के लिए जनपद हरिद्वार की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों हेतु निम्न कांग्रेसजनों को विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिसमे हरिद्वार शहर के सदस्यता अभियान की बागड़ोर काँग्रेस नेता सुमित तिवारी को सौंपी गई है। जिनके साथ अन्य 9 विधानसभाओं में भी विधानसभा संयोजक बनाये गए है।

सुमित तिवारी को हरिद्वार कांग्रेस शहर संयोजक बनाये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया व चुनाव से पहले हज़ारों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने व कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।