हर की पौड़ी पर मिला दिव्य पैर का बड़ा निशान

हर की पौड़ी पर मिला दिव्य पैर का बड़ा निशान तीर्थ पुरोहितों ने बताया शुभ संकेत

हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर ब्रह्म कुंड के पास पत्थर पर बना पैर का निशान चर्चा का विषय बना हुआ है। आज ही यह पत्थर पर बना दिव्य चरण निशान लोगो को दिखाई दिया जिसके बाद लोगो ने आसपास मौजूद तीर्थ पुरोहितों को इसकी सूचना दी कई स्थानीय लोग इस पैर के निशान को दिव्य चरण बता रहे है।वही तीर्थ पुरोहित समाज ने इसे कुम्भ मेले से पूर्व सुखद संदेश बताया है।वही पत्थर पर पैर के निशान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

हर की पैड़ी पर बहने वाली गंगा धारा पौराणिक है और यहां श्रद्धालु गँगा स्नान तथा अपने पितरों के प्रति अस्थि विसर्जन तर्पण और अन्य धार्मिक कर्मकांड करने लिए आते है। आज सुबह किसी व्यक्ति को पवित्र ब्रह्मकुंड की सीढ़ियों पर एक चरण का निशान दिखा जो आज से पूर्व दिखाई नहीं दिए। इन पैरो के निशान का साइज लगभग 10 नंबर के पैर के जैसा प्रतीत हो रहा है। जिसको देखकर लोग अचरज कर रहे है। 

इस मामले में पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि अभी इसकी सूचना पुरोहितों को दी गई है। और हमने अपने कर्मचारियों के माध्यम से उस पर स्थान को बेसिन पाउडर तथा पत्थर आदि से घिसवाया भी है लेकिन उस स्थान पर कोई भी फ़र्क नहीं पड़ा है।अभी कुछ दिन पूर्व भी बहुत पुरानी लिपि के पत्थर हर की पौड़ी स्थल पर पाए गए थे। यह इस बात का प्रमाण हैं कि यह दिव्य स्थल आज भी देवी देवताओं के आकर्षण एवं तप स्थल बना हुआ है। जहाँ जाने अनजाने किसी भी रूप में आज भी दिव्य आत्माएँ यहाँ पर आकर गंगा स्नान एवं तप  इत्यादि करती हैं। 2021 में लगने वाले कुम्भ के सभी स्नान इसी पवित्र स्थल पर सम्पन्न होने है। स्नान पर्वों से पूर्व यह दिव्य चरण के दर्शन शुभ भविष्य की ओर इशारा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *