70 की 70 विधानसभाओ में भाजपा ने शुरू किया महासंपर्क अभियान

70 की 70 विधानसभाओ में भाजपा ने शुरू किया महासंपर्क अभियान,एक लाख कार्यकर्ता इस अभियान में जुटेगे– मदन कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उत्तराखंड में 70 की 70 विधानसभाओं में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज हो गया हैं। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी। मदन कौशिक ने कहा कि एक लाख कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान से जुड़ेंगे। हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व हर एक कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार प्रसार करेंगे। इस अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधा जाएगा। यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही महासंपर्क अभियान बुधवार को राज्य के अन्य जिलों से भी शुरू कर दिया गया है।