सड़क किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली, लपटों ने बनाया राख
हरिद्वार। ज्वालापुर के दुर्गा चौक अंडरपास के पास खड़ी एक गाड़ी में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर मलबा बन चुकी थी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।










