हरिद्वार जिले में कृषि विभाग द्वारा कृषि रबी फसल महोत्सव की शुरुआत

हरिद्वार जिले में कृषि विभाग द्वारा कृषि रबी फसल महोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान किसानों को फसलों की जानकारी देने के लिए आठ रथ रवाना किए गए। हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने इन रथों को रवाना किया। ये प्रचार गाड़ियां जिले की 46 न्याय पंचायतों में जाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देंगी। सरकार की उपलब्धियां बताते हुए निशंक ने कहा कि हरिद्वार जिले में 1 लाख 46 हज़ार किसानों के खातों में लगातार किसान सम्मान निधि की राशि पहुंच रही है। जिससे किसान सशक्त बन रहे हैं। हमें किसानों के लिए काम करके कृषि के क्षेत्र में जिले को नंबर वन बनाना है।