यूथ एशियन गेम्स में भूमिका व राहुल ने कबड्डी में स्वर्ण पदक लाकर बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान,बहरीन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचने पर टीम का हुआ भव्य स्वागत,महेश जोशी
आज 3rd यूथ एशियन गेम्स, बहरीन से भारतीय कबड्डी टीम दो स्वर्ण पदकों के साथ दिल्ली लौटी, दिल्ली अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचने पर उत्तराखण्ड की महिला खिलाड़ी भूमिका व बालक वर्ग के खिलाड़ी राहुल सिंह बोरा का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता में खिलाड़ियों का परिचय भी कराया।

उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसियेशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि भारत के 222 खिलाड़ियों,137 सपोर्टिंग स्टाॅफ व कोच आदि का दल स्पर्धा में भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि स्पर्धा में अभी तक भारत को 2 स्वर्ण सहित 11 पदक मिले हैं। दोनों स्वर्ण पदक कबड्डी की बालक एवं बालिका की स्पर्धा में मिले हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि बालिका वर्ग में हरिद्वार की भूमिका व बालक वर्ग में उधमसिंह नगर के राहुल सिंह बोरा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

उपाध्यक्ष मेजर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर नानकमत्ता गुरुद्वारे पर लगाया गया जहां से उत्तराखण्ड की टीम का चयन हुआ। दोनों ही खिलाड़ी कोचिंग कैम्प का हिस्सा बने।
महासचिव चेतन जोशी ने इस सफलता के लिए प्रशिक्षकों व सभी जिला इकाईयों मेजर सिंह, एल.एन.एस. राणा, ऋषिपाल सिंह (मुख्य कोच), नितिन राठी (प्रशिक्षक), गौरव उपाध्याय (प्रशिक्षक), सुमित कुमार (सहायक प्रशिक्षक), रवि राठी (सहायक प्रशिक्षक), सचिव हरिद्वार की कर्मठता का भी योगदान है।
उन्होंने बताया कि भूमिका व राहुल ने उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। भूमिका ने आलराउंडर व राहुल ने लेफ्ट कार्नर के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया व भारतीय टीम के प्रथम पंक्ति के खिलाड़ी के रूप में जीत दर्ज कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रेसवार्ता में विद्यार्थी जी ,मेजर सिंह, ऋषिपाल सिंह, नितिन राठी, गौरव उपाध्याय, पंकज राठी, एल.एन.एस. राणा, विमल डबराल, सुमित कुमार, रवि कुमार, आशीष कुमार, भारतीय किसान यूनियन के रवि कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।












