पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल को जान से मरवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की भाजपा पार्टी केजरीवाल को मारना चाहती है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने गुंडों को पाल रखा है। आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के दो प्रदेश स्तर के नेताओं ने केजरीवाल पर हमला किया है। भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि केजरीवाल और केजरीवाल के काम रुकने वालें नहीं है।
आप नेता मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार के सैनी आश्रम पहुंच कर गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी और जनहित के कार्यों से भाजपा डरी हुई है। पहले भाजपा ने केजरीवाल के कामों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर परेशान किया। जब काम नहीं रुके तो सीबीआई और ईडी को पीछे लगा दिया। मुझे और केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया। लेकिन आम आदमी पार्टी की ईमानदारी और लोगों के जनहित के कामों को नहीं रोक सकें। इसके बाद केजरीवाल को जान से मारने के लिए हमला करवाया गया। जो लोग हमले में शामिल है। वह भाजपा के पदाधिकारी है। चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की सभी कोशिश करने के बाद भी आम आदमी पार्टी ईमानदारी से काम करेगी। लोगों को अभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।
2024-10-26