अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पावन धाम आश्रम स्थित श्री राम मंदिर में श्री राम दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में पावन धाम आश्रम में भगवान राम की विशेष आरती वह लाइटों की अद्भुत सजावट की गई साथ ही रंगोली बनाकर पुष्प मालाओं की सजावट भी की गई है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के महामंत्री अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा है। ये समस्त सनातन धर्मावलम्बियों के लिए गौरव का पल है। पावन धाम में इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जा रह है। उन्होंने कहा कि मंदिर सहित पूरे आश्रम को लाइटों की रोशनी से जगमग किया गया है। मंदिर में श्री राम दरबार को फूल बंगला बनाकर दर्शनीय बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कल साँय संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। साथ ही हज़ारों दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा व धर्मनगरी पधारने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा समारोह को हरिद्वार में भी ऐतिहासिक बनाया जाएगा। जो रामभक्त अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं उनकी भावनाओं को राम मय बनाकर भगवान राम से जोड़ने का प्रयास पावन धाम आश्रम की संचालक संस्था गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी, मोगा पंजाब द्वारा किया जा रहा है।
2024-01-23











