युद्ध स्तर पर चलाया गया सफाई अभियान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जिले को मॉडल जनपद बनाने के लिए जिला प्रशासन ने आज एक दिन एक घंटे के साथ पूरे जिले भर में सफाई अभी चलाया गया। जिला प्रशासन ने स्थानीय और श्रद्धालुओं से साफ सफाई रखने की अपील भी की है।
हरिद्वार में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आते है ऐसे में यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी का सामना ना करना पड़े इसके लिए आज युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जिसमे हरिद्वार के जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ, एचआरडीए सहित अन्य अधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरे जनपद में 3 महीने से सफाई अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत आज एक महा सफाई अभियान चलाया गया है जिसमे करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया। धर्मनगरी हरिद्वार में देश विदेश से करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते है उनको एक अच्छा अनुभव लगे साथ ही गंगा की पवित्रता बनी रहे।












