सीओ यातायात नताशा सिंह ने कंपनी में किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कंपनी कर्मचारियों को

सीओ यातायात नताशा सिंह ने कंपनी में किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कंपनी कर्मचारियों को यातायात से संबंधित दी जानकारियां

आज निदेशालय यातायात के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात के आदेशानुसार लोटस ब्यूटी केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिडकुल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री नताशा सिंह एवं अपर उपनिरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह द्वारा कंपनी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात संबंधी सभी जानकारियां प्रदान की गई उनको बताया गया कि दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाए हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करे, नाबालिग द्वारा वाहन ना चलाया जाए वहीं उनको ट्रैफिक आई ऐप, गोल्डन आवर, गुड सेमीरिटन, ट्रैफिक साइन और ट्रैफिक रूल्स आदि के विषय में भी बताया गया।
कंपनी के ऑपरेशन हेड सचिन यादव द्वारा कंपनी के कर्मचारियों को अपने जीवन में यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलवाई गई।
उक्त गोष्ठी में कंपनी के सेफ्टी हेड मनीष एचआर मैनेजर अशोक वह कांस्टेबल वीर सिंह उपस्थित रहे।