10 अप्रैल से कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू, हरिद्वार में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

10 अप्रैल से कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू, हरिद्वार में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

उत्तराखंड में कांग्रेस अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल से करने जा रही है, जिसकी औपचारिक शुरुआत हरिद्वार के जयराम आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन से होगी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी, उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा का प्रदेश में पांच दिन का दौरा प्रस्तावित है, जिसमें मसूरी, देहरादून, विकासनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, कोटद्वार और हरिद्वार सहित कई जिलों में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा, गोदियाल ने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा को कड़ी चुनौती दी जाएगी, साथ ही उन्होंने अर्ध कुंभ को कुंभ मेला घोषित करने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में पारदर्शिता और स्पष्टता जरूरी है और सरकार को जनता के सामने इसके कारण बताने चाहिए, फिलहाल इस सम्मेलन को कांग्रेस के चुनावी मूड की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।