चार धाम यात्रा-रजिस्ट्रेशन काउंटर पर यात्रियों का जन सैलाब उमड़ा

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन करने को लेकर आज रजिस्ट्रेशन काउंटर पर यात्रियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा चारों धामों पर बंपर भीड़ के चलते यात्रा के स्लॉट फुल हो गए हैं। जिसके बाद हरिद्वार में रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिए गए थे। यात्रियों को आज रजिस्ट्रेशन होने का जैसे ही पता चला तो ऋषिकुल मैदान में यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन आज भी ना होने की वजह से यात्रियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध व्यक्त किया। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा यात्रियों को समझाने का काम भी किया गया। मगर यात्रियों में रजिस्ट्रेशन ना होने की वजह से खासा विरोध दिखाई दिया। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा पुलिस फोर्स बुलाकर यात्रियों को धर्मशाला होटल जहां पर वह ठहरे हुए हैं वहां वापस भेजा गया।