हरिद्वार
मकर संक्रांति स्नान के मोके पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालु माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आज ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो रहे है। मकर संक्रांति स्नान पर कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालु स्नान कर माँ गंगा से मोक्ष की कामना कर रहे हैं। दिन बढ़ने पर श्रद्धालुओं की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी देखने को मोलेगी।
मकर सक्रांति पर गंगा स्नान कर दान पुण्य करने का विशेष महत्व रहता हैं। आज के दिन गंगा स्नान करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। माँ गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हरिद्वार में भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई हैं।











