एसएसपी हरिद्वार की सख्ती का दिखा असर, सलाखों के पीछे पहुंचे वाहन चोर

एसएसपी हरिद्वार की सख्ती का दिखा असर, सलाखों के पीछे पहुंचे वाहन चोर

सिलसिलेवार दोपहिया वाहन चोरियों पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन

हरिद्वार पुलिस के क्राइम ग्राफ’ के जाल में फंसे वाहन चोर

02 दुपहिया वाहन चोर दबोचे, चोरी के 05 दुपहिया वाहन बरामद

मुन्जाल शोवा के पीछे बना रखा था चोरी का ‘अड्डा’, पुलिस की दबिश में खुला राज

पिछले कई दिनों से थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थी

इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए गए थे।

जिसपर कार्यवाही करते हुए सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सभी घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। चोरी की घटनाओं के दौरान घटित संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए एक क्राइम ग्राफ तैयार किया गया। साथ ही आसपास निवास कर रहे व कार्यरत लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए गए।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दवा चौक सिडकुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों आयुष व रोहित को हिरासत में लिया गया और इनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जो कि डैन्सो चौक से चोरी की गयी थी।

हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन एवं कड़ी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा 04 अन्य वाहन चोरी कर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे छिपाकर रखना बताया पुलिस द्वारा अभियुक्तों की निशान्देही पर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे से कुल 03 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी बरामद की गई।