एसएसपी नवनीत सिंह का अनुभवी नेतृत्व, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी

एसएसपी नवनीत सिंह का अनुभवी नेतृत्व, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी

फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला आई पुलिस हिरासत में

पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार छत्तीसगढ़ निवासी को भी धरा

ज्वालापुर पुलिस और LIU की संयुक्त कार्यवाही में खुली षड्यंत्र की परतें

गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज, गहराई से की जा रही है पड़ताल

आरोपी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट, नेशनल आई डी कार्ड भी बरामद

कप्तान ने थपथपाई टीम की पीठ, मातहत को अभियान में और तेजी लाने के दिए निर्देश

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर व एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाई जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता अर्जित की है।

बीते रोज कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास से अपना नाम बदलकर अन्य व्यक्ति के साथ रह रही एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को दबोचा।

संयुक्त टीम ने सलेहा बेगम नाम की इस विदेशी बांग्लादेशी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट व नेशनल आई डी कार्ड भी बरामद किए।

स्वीटी नाम बदलकर रह रही महिला ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसका असल नाम सहेला बेगम निवासी कुमीला, बांग्लादेश है। पहले पति अमीर हमजा के छोड़ देने और आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने पर महिला ने वर्ष 2023 में सोशल मिडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास की सलाह मान महिला ने भारत का रुख किया। भारत में कुल 90 दिन का स्टे समाप्त होने पर वह अपने दोस्त श्याम दास के साथ दिल्ली में रही।

कुछ समय बाद दोनो हरिद्वार आ गये जहां आरोपी महिला ने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरेज सर्टिफिकेट भी बनवा लिए।

पुलिस ने इस बांग्लादेशी महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार बने श्यामदास को भी हिरासत में लिया।
और संगीन अपराध के संबंध में दोनों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।