चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हरिद्वार के मनसा देवी चरण पादुका स्थल पर संतो द्वारा विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हरिद्वार के मनसा देवी चरण पादुका स्थल पर संतो द्वारा विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। चंद्रयान 3 जिस दिन से इसरो द्वारा भेजा गया था तभी से यहां पर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए लगातार साधु संत पूजा कर रहे हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में यह विशेष पूजा की जा रही है। साधु संतों में भी चंद्रयान-3 को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यहां नौ ग्रहों का पूजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संत शिरकत कर रहे हैं। और चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग की कामना कर रहे हैं।