राज्यपाल के पूर्व ओएसडी और भाजपा नेता देवेंद्र प्रधान बनें हरिद्वार भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष

देवेंद्र प्रधान बने भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष,राज्यपाल के पूर्व ओएसडी के साथ पार्टी के अहम पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवाएं

उत्तराखंड राज्यपाल के पूर्व ओएसडी और भाजपा नेता देवेंद्र प्रधान को हरिद्वार में भाजपा अनुसूचित मोर्चे का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर जगजीतपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में देवेंद्र प्रधान का भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। देवेंद्र प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा ही जीत का परचम लहराएगी।