हरितालिका तीज विशेष कार्यक्रम में खूब झूमी गोर्खाली महिलायें सबका मन मोहा

रायवाला

छिद्दरवाला में आयोजित हरितालिका तीज विशेष कार्यक्रम में खूब झूमी महिलाएँ। कार्यक्रम में पहुँचे क्षेत्रीय विधायक व कबीना मन्त्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया और विधायक निधी से मन्दिर समिति को पाँच लाख रूपए देने की घोषणा की।

छिद्दरवाला स्थित हिमालय देवी मन्दिर प्रांगण में छिद्दरवाला तीज कमेटी व गोर्खाली सुधार सभा के संयुक्त आयोजन पर हरितालिका तीज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोर्खाली समुदाय की महिलाएं नेपाली लोक गीतों में खूब नृत्य कर झूमीं, एक गीत में तो माँ बेटी, सास बहू, ननद भाभी, देवरानी जेठानी ने एक साथ नृत्य कर सबका मन मोह लिया

नाक मा फूली सिर मा सिरबन्दी, भदौरे झरी तीज को समझना, घन घन घन्काई देऊ मादलू, तीज को लहर आयो बरिलई, माईती देश समझेर व छमछमी नाचऊँ आदि एकल व सामुहिक गीतों पर संगीता गुरुंग, आरती थापा, रेनू क्षेत्री, विमला रोकाहा, सावित्री थापा, योमती मल्ल, सुषमा थापा, राधा, पुष्पा मल्ल, भगवती जोशी, विजेता क्षेत्री, अर्चना मल्ल, हेमलता मल्ल आदि महिलाएँ खूब थिरकीं। तीज विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए काबीना मन्त्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। गोर्खाली समाज की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कहा कि इस व्रत से महिलाओं को सुहागिनी होने का गौरव प्राप्त होता है। बतौर विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम में पहुँचे थानाध्यक्ष रायवाला प्रभारी थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अपनी लोक संस्कृति कि रक्षा, प्रचार प्रसार व आपसी भाईचारे का संदेश जाता है।
पण्डित शालिकराम शास्त्री ने बताया कि हरितालिका तीज भगवान शिव और पार्वती जी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती जी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए तप व व्रत कर उन्हें पति के रूप में भगवान शिव प्राप्त किया था। इस वर्ष हरितालिका तीज व्रत 18 सितम्बर को है।

इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला सुमित्रा मनवाल, जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान,मेजर वाइबी थापा, महिला कांग्रेस कि जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, कृष्णा रमोला, अध्यक्ष तीज कमेटी संगीता गुरुंग, गोर्खाली सुधार सभा छिद्दरवाला के अध्यक्ष केके थापा, दिल बहादुर खत्री, प्रधान सोबन कैंतुरा, भगवान सिंह महर, अम्बर गुरुंग, अमर खत्री, समा पंवार, विमला नैथानी, लक्ष्मी गुरुंग, अनिता राणा, माया घले, पार्षद शिवकुमार गौतम, पूजा क्षेत्री, शबनम थापा, अल्का क्षेत्री, मंजू क्षेत्री, लीला शर्मा, मानवेंद्र कंडारी, दीपक थापा, धीरज थापा आदि मौजूद रहे।